LUNA 25 Crashed । दुर्घटनाग्रस्त हुआ Russia का लूना-25, Roscosmos ने की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

मॉस्को। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को कहा कि उसका लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ‘रोसकॉसमॉस’ ने रविवार को बताया कि उसका मानवरहित रोबोट लैंडर कक्षा में अनियंत्रित होने के बाद चंद्रमा से टकरा गया। एजेंसी ने बताया कि यान में चंद्रमा से उतरने से पहले की कक्षा में भेजने के बाद समस्या आई और शनिवार को उससे संपर्क टूट गया। रोसकॉसमॉस ने कहा, ‘‘यान अपूर्वानुमेय कक्षा में चला गया और इसकी वजह से यह चांद की सतह से टकरा गया।’’ रूस ने 1976 के सोवियत काल के बाद पहली बार इस महीने की शुरुआत में अपना चंद्र मिशन भेजा था।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं