Russia Moon Mission । लैंडिंग से पहले आई तकनीकी खामी, चांद पर क्रैश हुआ रूस का LUNA 25

Russia LUNA 25
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन में एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे निर्दिष्ट मानकों के साथ निर्धारित प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका।’’

मॉस्को। चांद की यात्रा पर निकले रूस के ‘लूना-25’ अंतरिक्ष यान में ‘लैंडिंग’ से पहले शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई। देश की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ ने बताया कि अंतरिक्ष यान में लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करते वक्त अनिर्दिष्ट खराबी आ गई और वैज्ञानिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन में एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे निर्दिष्ट मानकों के साथ निर्धारित प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका।’’

इसे भी पढ़ें: Pakistan News । पंजाब प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना, 18 लोगों ने गंवाई जान

रोस्कोस्मोस ने यह नहीं बताया कि इस घटना का लूना-25 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग पर कोई प्रभाव होगा या नहीं। इस अंतरिक्ष यान के सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है जबकि भारत के ‘चंद्रयान-3’ के 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। रूसी अंतरिक्ष यान ने शनिवार को अपने पहले नतीजे भी जारी किए। रोस्कोस्मोस ने कहा कि वह सूचना का विश्लेषण कर रहा है लेकिन एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक आंकड़ों से चंद्रमा की मिट्टी में रासायनिक तत्व मिलने की जानकारी मिली है। चंद्र अन्वेषण में रूस महत्वपूर्ण वापसी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Eastern Washington में जंगल में आग से एक की मौत, 185 ढांचे क्षतिग्रस्त

1976 में सोवियत युग के लूना-24 मिशन के बाद लगभग पांच दशकों में पहली बार, 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया। इसके संभावित रूप से लगभग 21-23 अगस्त तक लैंडिंग करने की उम्मीद है और तकरीबन इसी वक्त भारत के अंतरिक्ष यान के भी चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। अभी तक केवल पूर्ववर्ती सोवियत संघ, अमेरिका और चीन ने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में कामयाबी हासिल की है। भारत और रूस का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले उतरने का लक्ष्य है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़