Operation Spider Web के कहर के बाद पुतिन के तेवर पड़े ढीले? रूस को आई ट्रंप की याद, रूबियो को लावरोव ने मिलाया फोन

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

यूक्रेन ने रूस के अंदर घुसकर चार हजार किलोमीटर अंदर जाकर हमला किया। इस हमले में रूस के 41 बॉम्बर्स तबाह हो गए हैं। अब तक का ये सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। यूक्रेनी अटैक के बाद रूस की तरफ से अमेरिका को कॉल किया गया है। यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब के कारण रूसी हवाई अड्डों में तबाही के बाद सर्गोई लावरोव ने लावरोव ने रुबियो को फोन किया है। सर्गेई लावरोव और मार्को रुबियो के बीच फोन पर बातचीत हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुर्स्क और ब्रांस्क की घटनाओं की जांच के नतीजे जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी। बातचीत के दौरान रुबियो ने हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: 40 विमान उड़ते ही रूस का पहला बयान आया सामने, भयंकर गुस्से में पुतिन!

मंत्रालय ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान रुबियो ने यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो पुलों के ढहने से हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की। रूसी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दो पुलों के ढह जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 69 लोग घायल हो गए। दोनों राजनयिकों के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है, जब यूक्रेन ने रूस में नाटकीय ढंग से कई हमले किए हैं, जिसमें उसने पूर्वी साइबेरिया में सामरिक हवाई अड्डों पर हमला करने के लिए देश के भीतर ट्रकों में छिपाकर ड्रोन तैनात किए थे।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार