Prabhsakshi Newsroom। रूस-यूक्रेन युद्ध के 50 दिन पूरे, रूसी युद्धपोत तबाह, यूक्रेनी सैनिकों को हथियार देगा अमेरिका

By अनुराग गुप्ता | Apr 14, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को तकरीबन 50 दिन हो चुके हैं। इसी बीच खबर है कि यूक्रनी सैनिकों ने काला सागर में एक रूसी युद्धपोत को तबाह कर दिया है। ओडेसा के गवर्नर ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने मिसाइलों की मदद से काला सागर में एक रूसी युद्धपोत को तबाह कर दिया। यूक्रेन की जय! 

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनके सौनिकों ने 2 एंटी शिप मिसाइल से युद्धपोत पर हमला किया। हालांकि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कोई भी सबूत पेश नहीं किया है।

पुतिन का करीबी गिरफ्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी विक्टर मेदवेदचुक को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू ने गिरफ्तार कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गिरफ्तारी के बाद मेदवेदचुक की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। इसके साथ ही यूक्रेन ने रूस के सामने एक शर्त रखी कि मेदवेदचुक की सुरक्षित रिहाई के लिए कैदी बनाए गए यूक्रेनी नागरिकों को आजाद कर दें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले शुरू होने से पहले ही यूक्रेन ने विपक्षी नेता मेदवेदचुक को देशद्रोह के मामले में नजरबंद कर रखा था लेकिन युद्ध के शुरू होते हुए मेदवेदचुक गायब हो गए थे। जिन्हें यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के प्रभावों’ से निपटने के लिए सलाह मशविरा जारी रखेंगे अमेरिका और भारत: बाइडेन 

शांति वार्ता मुमकिन नहीं

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करने के पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि कीव ने मॉस्को पर वार्ता तोड़ने का आरोप लगाया। जिसकी वजह से व्लादिमीर पुतिन आगबबुला हो गए।

यूक्रेनी सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मारियुपोल शहर में 162 अधिकारियों समेत 1,026 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड के 1,026 जवानों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके साथ ही रूसी मीडिया ने एक तस्वीर भी जारी की, जो आत्मसमर्पण किए गए सैनिकों की बताई जा रही है। मारियुपोल में भयंकर लगाई छिड़ी हुई है। जिसका यूक्रेन जवाब भी दे रहा है लेकिन यूक्रेन कब तक जवाब दे पाएगा यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि यूक्रेन गोला-बारूदों की भारी कमी का सामना कर रहा है।

यूक्रेन की मरीन ब्रिगेड ने फेसबुक पर लिखा कि मारियुपोल निर्णायक लड़ाई के लिए हम तैयार है। इसका अंत या तो मौत के रूप में होगा या फिर कब्जे के रूप में। हमारे गोला-बारूद अब समाप्त हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन के करीबी यूक्रेनी नेता को हिरासत में लिया गया, जेलेंस्की ने हाथों में हथकड़ी लगी तस्वीर शेयर 

यूक्रेन पहुंचे 4 देशों के राष्ट्रपति

रूस के चार पड़ोसी देश पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के राष्ट्रपति युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने ताजा हालातों की समीक्षा की और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन जताया। इसी बीच खबर है कि अमेरिका ने युद्धग्रस्त यूक्रेन की 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त मदद करने का ऐलान किया है। इसके तहत अमेरिका युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार, गोला-बारूद समेत कई उपकरण उपलब्ध कराएगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार