रूसी तैराक कोलेसनिकोव ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में बनाया विश्व रिकार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

बुडापेस्ट। रूस के तैराक क्लीमेंट कोलेसनिकोव ने यूरोपीय तैराकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन 50 मीटर बैकस्ट्रोक में अपने विश्व रिकार्ड में सुधार किया। बीस वर्षीय कोलेसनिकोव ने 23.80 सेकेंड का समय लेकर मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता। यह पिछले रिकार्ड से 0.13 सेकेंड बेहतर है जो उन्होंने एक दिन पहले सेमीफाइनल में बनाया था।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के पूर्व क्रिकेट कप्तान प्रशांत मोहपात्रा का कोविड के कारण निधन, हरभजन ने जताया शोक

तब वह 24 सेकेंड से कम समय में यह दूरी पूरी करने वाले विश्व के पहले तैराक बने थे। इससे पूर्व उन्होंने तीन साल पहले ग्लास्गो में पिछली यूरोपीय चैंपियनशिप में 24.00 सेकेंड का समय निकाला था। 50 मीटर बैकस्ट्रोक ओलंपिक स्पर्धा नहीं है।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway