Russia-Ukraine War: मंगलवार को यूक्रेन संकट पर राज्यसभा में बयान देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

By अंकित सिंह | Mar 14, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच से 19 दिनों से यह लड़ाई चल रही है। हालांकि भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को ऑपरेशन गंगा के तहत निकाला है। इसी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को राज्यसभा में बयान देंगे। इस बात की जानकारी राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने खुद ही दी। दरअसल, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य डॉ वी शिवदासन ने नोटिस दिया था। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री दोपहर 2 बजे अपना बयान देंगे। इसी के बाद राज्यसभा के सभापति ने यह निर्णय लिया है। हालांकि आज राज्यसभा में यूक्रेन से लौटे छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई गई और सरकार से अनुरोध किया गया कि वे इससे दिशा में कोई ठोस कदम उठाएं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर आक्रमण की कीमत चुकाने के लिए रूस की अर्थव्यवस्था कैसे संघर्ष करेगी

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कनकमेदला रवींद्र कुमार ने कहा कि हजारों की संख्या में मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई करने छात्र यूक्रेन गए थे लेकिन युद्ध की स्थिति में वे वहां फंस गए। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित तो स्वदेश आ गए लेकिन अब उनके भविष्य पर सवालिया निशान लग गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को छात्रों के साथ ही सभी हितधारकों से बात करके छात्रों की आगे की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना चाहिए।’’ बीजू जनता दल (बीजद) के अमर पटनायक ने सुझाव दिया कि देश के सभी सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में दो से पांच प्रतिशत तक सीटों की संख्या बढ़ाकर यूक्रेन से लौटे छात्रों को समाहित किया जाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन ने कहा कि यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई पूरी हो, इसके लिए सरकार को कुछ विशेष कदम उठाने होंगे। इस पर, सभापति नायडू ने कहा कि यह ऐसा मुद्दा है, जिस पर काम करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ