S Jaishankar ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से की मुलाकात, यूक्रेन सहित इन मुद्दों पर हुई बात

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ एक बड़ी बैठक की है। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। यह बैठक दिल्ली में हुई है जहां जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री जयशंकर ने आज नई दिल्ली में अपनी बैठक में अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। बयान के मुताबिक उन्होंने सामरिक प्रौद्योगिकी और रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने और विस्तार करने, खाद्य, ऊर्जा और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, नशीले पदार्थों के खिलाफ सहयोग और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साझा प्रयासों के बारे में बात की।

इसे भी पढ़ें: China India G-20: जिनपिंग के करीबी किन संग एस जयशंकर की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात, क्या LAC पर तनाव कम हो पाएगा?

जी20 बैठक के पहले सत्र में भाग लेने के बाद ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज जी20 में दो प्रमुख कारणों से गया: पहला, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत की अध्यक्षता में जी20 समूह हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाए और दूसरा यह बताने के लिए कि कैसे अमेरिका, हमारे साझेदारों के साथ मिलकर, दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के वास्ते काम कर रहा है। जी20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।

प्रमुख खबरें

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए मिले 5 करोड़? विराट कोहली और अनुष्का की टीम ने बताया सच, जानें क्या बयान में क्या-क्या लिखा

PM मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने पर भगवान से क्या मांगा? खुद बताया

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle