S Jaishankar ने लगाई लताड़ तो बौखलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने कर दी अपमानजनक टिप्पणी

By अंकित सिंह | Dec 16, 2022

जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ नापाक साजिश भी रचता है। यही कारण है कि हाल में ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आईना दिखाया था। इसके बाद पाकिस्तान को इतनी मिर्ची लग गई कि उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है जो भारत का प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्तान ने मर्यादाओं की सारी हदें लांघ दी। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की सीमापार गोलीबारी में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 15 लोग घायल

जयशंकर ने लगाई थी क्लास

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस देश ने अल-कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन को सुरक्षित पनाहगाह दी और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसे संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली संस्था में ‘उपदेश’ देने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के ‘‘केंद्र’’ के रूप में देखती है और पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी नेता हिलेरी क्लिंटन के भारत के पड़ोसी देश पर दिए बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह एक दिन उसे ही काट खाता है। 

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला