अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की सीमापार गोलीबारी में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 15 लोग घायल

Pakistan
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

सूत्रों के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में गोलीबारी हुई और इसमें बच्चे और महिलाएं भी जख्मी हुईं। चमन के जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉ अब्दुल मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि कम से कम 15 घायल नागरिकों को अस्पताल लाया गया।

अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों द्वारा सीमा पार से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में बृहस्पतिवार कोपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सप्ताह से भी कम समय में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। सूत्रों के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में गोलीबारी हुई और इसमें बच्चे और महिलाएं भी जख्मी हुईं। चमन के जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉ अब्दुल मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि कम से कम 15 घायल नागरिकों को अस्पताल लाया गया।

अफगान सैनिकों द्वारा सीमा पार से किया गया यह दूसरा हमला था। उन्होंने 10 दिसंबर को भी ऐसा ही किया था, जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने इस घटना की कड़ी निंदा की है, लेकिन अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इसे लेकर खेद व्यक्त किया, जिसके बाद इस्लामाबाद ने इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि, गोलीबारी की यह ताजा घटना दोनों पक्षों के बीच अविश्वास को दर्शाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़