Saba Azad ने Hrithik Roshan के साथ शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

By एकता | Jun 16, 2023

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ऋतिक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गयी। तस्वीरों में, सबा पीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं अभिनेता काले रंग के कुर्ते-पजामे में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर तस्वीरों के लिए पोज दे रहे हैं। बता दें, ऋतिक और सबा ने हाल ही में प्रोडूसर मधु मंटेना की शादी साथ में अटेंड की थी। उस दौरान दोनों इन कपड़ों में नजर आये थे। तस्वीरें अभिनेत्री ने आज यानि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जोड़े के चाहने वाले लोगों को उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया