सबरीमाला के पुजारी की 10 से 50 साल की महिलाओं से अपील, सन्निधानम नहीं आएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2018

तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला के मुख्य पुजारी कंदारू राजीवारू ने गुरूवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि पूजा अर्चना के लिए एक विशेष आयु वर्ग की महिलाओं के भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने पर इस मंदिर को तंत्री परिवार द्वारा बंद कर देने की योजना है। राजीवारू ने सोशल मीडिया पर इस बारे में कुछ खबरों व्यापक रूप से साझा किए जाने के बाद मंदिर परिसर, सन्निधानम में यह कहा। हालांकि, मुख्य पुजारी ने 10 से 50 आयुवर्ग की महिलाओं से सन्निधानम नहीं आने और समस्या नहीं पैदा करने की अपील की।

इस बीच, पलक्कड जिले के वीएन वासुदेवन नंबूदरी को सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर का अगले एक साल के लिए नया मुख्य पुजारी चुना गया है। वह फिलहाल बेंगलुरू में अयप्पा मंदिर में पुजारी के तौर पर सेवा दे रहे हैं। चेंगन्नूर के रहने वाले एमएन नारायणन नंबूदरी मलिकाप्पुरम मंदिर के नये पुजारी होंगे। दोनों पुजारी 17 नवंबर से अपना कामकाज संभालेंगे।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा