अशोक गहलोत के आरोपों पर आया सचिन पायलट का बयान, राहुल गांधी का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2022

राजस्थान के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दिए गए बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। एकजुटता के तमाम दावों के बीच अशोक गहलोत की टिप्पणी ने राज्ये में नर्ई सियासी अटकलों को जन्म दिया। अब पूरे मामले पर सचिन पायलट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। टोंक में राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे पहले भी सीएम अशोक गहलोत ने मेरे बारे में 'नकारा', 'निकम्मा' जैसी कई बातें कही थीं। मैं उनके बयानों को अन्यथा नहीं लेता क्योंकि वह अनुभवी, वरिष्ठ और पिता तुल्य हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के सरकार गिराने के षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकट के संदर्भ में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर की गई टिप्पणी के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि शेखावत ने अपने इस बयान से साबित कर दिया है कि वह 2020 में उनकी सरकार गिराने (के प्रयास) में मुख्य किरदार थे और पायलट के साथ मिले हुए थे। 

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम