पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद के लिये IDBI मैराथन में पुश-अप करेंगे सचिन तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

नयी दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन के दौरान हजारों धावकों के साथ भाग लेंगे जो पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों के लिये धन एकत्रित करने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली चार रेस में से प्रत्येक के शुरू होने से पहले तेंदुलकर ‘कीप मूविंग पुश-अप चैलेंज’ के तहत पांच से 10 पुश-अप करेंगे और धावक भी इसमें उनका साथ देंगे। 

 चैलेंज में हर प्रतिभागी के लिये मैराथन का आयोजन आईडीबीआई फेडरल शहीदों के परिवारों के लिये 100 रूपये दान करेगा। इन चार रेस -फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10के और 5के स्वच्छ भारत रन- में 18,000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हर रेस से पहले, तेंदुलकर और मैराथन के प्रतिभागी ‘कीपमूविंग पुश-अप चैलेंज’ के तहत पांच-10 पुश-अप करेंगे। हर प्रतिभागी के लिये आईडीबीआई शहीदों के लिये कोष इकट्ठा करेंगे। ’’आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड दूत तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सफलता अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और खुद को चुनौती देने से मिलती है। ’’

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका