शिअद-BJP ने की शराब और बीज घोटाले की स्वतंत्र जांच की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने बृहस्पतिवार को मांग की कि पंजाब में कथित शराब और बीज घोटाले की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। दोनों दलों ने अपनी समन्वय समिति की बैठक में इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र, प्रवासियों को राज्य वापस लाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था को कहा

बैठक की अध्यक्षता शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की। इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने राज्य में कथित शराब और बीज घोटाले को लेकर राज्य की कांग्रेस नीत सरकार की निन्दा की।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत