शिअद विधायकों ने पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के संबोधन के दौरान लगाए नारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) विधायकों ने पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को नारेबाजी की। राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने जैसे की सदन को संबोधित करना शुरू किया, विक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में शिअद विधायकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। वे सदन के बीचों बीच पहुंचे और उन्होंने हवा में कुछ पन्ने भी उछाले।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के 'कोवैक्सीन' लगवाने पर बोले हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री ने देश को दिया स्पष्ट संदेश, खत्म होगा दुष्प्रचार

उन्होंने राष्ट्रपति को संशोधित विधेयक नहीं भेजने को लेकर राज्यपाल से सवाल किए। पंजाब विधानसभा ने केंद्र के कृषि कानूनों को दरकिनार करने के लिए पिछले साल संशोधन विधेयक पारित किए थे। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana