पार्टियों के सामने उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, पंजाब के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा SAD: प्रकाश बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के अबतक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को कहा कि कभी-कभी पार्टियों के सामने उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन शिअद राज्य के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस तथा शिअद-बसपा गठबंधन को धूल चटाते हुए 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं। शिअद बस तीन सीटें जीत पाया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जीत के बाद AAP में उत्साह, अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी, केजरीवाल-मान करेंगे प्रचार

कई राजनीतिक दिग्गजों में पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे एवं शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल विधानसभा चुनाव में क्रमश: लम्बी और जलालाबाद सीटों से चुनाव हार गये। करीब सौ साल पुराने शिअद ने चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारणों का मूल्यांकन के लिए सोमवार को अपनी कोर समिति की बैठक बुलायी है। चुनाव नतीजे पर टिप्पणी करते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कहा, ‘‘कभी कभी पार्टियों के सामने उतार-चढ़ाव आते हैं। राजनीति में ऐसा होता है।’’

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde दफ्तर में Sharad Pawar-MLA की मुलाकात, Maharashtra में सियासी खलबली!

Health Tips: धुंधलापन और Dry Eyes सिर्फ थकान नहीं, आपकी Smoking Habit का है नतीजा, जानें पूरा सच

इजरायल ने सुरंग में सीमेंट भरकर किया पैक, Hamas के सरेंडर के साथ क्या गाजा में सबकुछ थम जाएगा?

Delhi-NCR बारिश: सिर्फ़ मॉनसून नहीं, Western Disturbance ने बढ़ाई आफत, Red Alert जारी