मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने बताया था अखिलेश यादव के साथ कैसे हैं उनके संबंध, कही थी ये बात

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 14, 2022

मुलायम सिंह यादव ने दो शादी की है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। अखिलेश यादव की मां मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से विवाह कर लिया था। कई बार यह अटकलें लगाई गईं कि अखिलेश यादव और उनकी मां के बीच संबंध अच्छे नहीं है। इस बात पर खुद साधना गुप्ता ने हकीकत बयान की थी।

साधना गुप्ता ने बताया था कि आज तक कभी अखिलेश यादव को मैंने अपना सौतेला बेटा नहीं समझा। बकौल साधना गुप्ता अखिलेश हमेशा उनके बड़े बेटे थे, हैं और रहेंगे। साधना गुप्ता ने कहा जिन लोगों को लगता है कि मेरे और अखिलेश यादव के बीच संबंध खराब हैं तो उन्हें बता दूं कि अखिलेश ने कभी मुझसे आज तक ऊंची आवाज में बात नहीं की है।

जब 2017 में मुलायम परिवार में कलह मची तब बकौल साधना अखिलेश हमेशा उनसे बात करते आते रहे। साधना गुप्ता ने कहा था कि अखिलेश ने जितना इन दिनों उनसे बात की उतना तो कभी नहीं की थी। 2017 में जब मुलायम सिंह यादव के परिवार में कलह मची थी तब अखिलेश के करीबियों ने साधना गुप्ता पर घर तोड़ने के आरोप लगाए थे।

आपको बता दें कि 80 के दशक में मुलायम अपने से करीब 20 साल छोटी तलाकशुदा साधना गुप्ता पर दिल हार बैठे थे। साधना और मुलायम की मोहब्बत की कहानी भले ही चोरी छुपे चल रही थी, लेकिन मुलायम की मां और उनकी पत्नी मालती को इस रिश्ते की खबर लग चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुलायम पर परिवार का दबाव था जिस वजह से मुलायम सिंह ने हमेशा इस रिश्ते को छुपा कर रखा। साल 2003 में अखिलेश यादव की मां मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर साधना गुप्ता को स्वीकारा था।

प्रमुख खबरें

SC/ST के लिए कोटा बढ़ाने वाले कानून को रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाने पर कर्नाटक चर्चा करेगा

Delhi High Court में PIL: प्रदर्शनों के लिए बने सख्त SOP, ट्रैफिक जाम रोकने की मांग

अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

कर्नाटक में BJP का दावा 25 Congress MLA पाला बदलने को तैयार DK Shivakumar ने किया पलटवार