मध्य प्रदेश सरकार में अब साधु संत भी सुरक्षित नहीं : पूर्व सीएम कमलनाथ

By सुयश भट्ट | Aug 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में साधु संतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर में मिर्ची बाबा पर नकाबपोश लोगों ने हमला किया है। जानकारी मिली है कि अपने आश्रम से निकलते ही कुछ नकाबपोश लोगों ने बाबा को घेर कर बेरहमी से पीटा। वहीं बदमाशों ने की कार पर डंडे और पथराव भी किया। इस घटना के बाद गोला का मंदिर थाना में उन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

इस घटना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज सरकार में अब साधु- संत भी सुरक्षित नही ? धर्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) के ग्वालियर प्रवास के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके वाहन पर हमला कर उन्हें नुक़सान पहुँचाने का प्रयास किया गया , जो अत्यंत निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें:महंगाई के पीछे नेहरू का हाथ, विश्वास सारंग का दावा, कांग्रेस बोली- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं 

उन्होंने आगे लिखा कि मिर्ची बाबा लगातार गौ सेवा को लेकर कार्य कर रहे है। मै सरकार से माँग करता हूँ कि घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो व मिर्ची बाबा को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जावे।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video