लड़की ने शादी से किया इंकार, तो एसएएफ जवान ने भाई और मां को मारी गोली

By दिनेश शुक्ल | Mar 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर एसएएफ के जवान ने उसके घर में घुसकर उसके भाई और मां को गोली मार दी। गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बाप-बेटी ने जैसे-तैसे उसकी राइफल छुड़ाई और आरोपी जवान को किचन में कैद करके जान बचाई। इस घटना के बाद बुधवार को डीआईजी ने आरोपी जवान अजीत चौहान एवं गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर को निलंबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: बांधवगढ़ के वन क्षेत्र लगी आग, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इसके बाद उसने मां पर भी फायर किया। मैंने और पापा ने मिलकर किसी तरह उससे राइफल छुड़ाई वर्ना वह हम सबको मार देता। राइफल छुड़ाने के बाद हमने उसे किचन में बंद कर दिया। जैसे-तैसे जान बचाकर भाई और मां को अस्पताल ले गए। लेकिन भाई को नहीं बचाया जा सका। मां की स्थिति अभी स्थिर है। वही पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी को जब किचन में बंद किया गया, तो वह जोर-जोर से चीखने लगा। उसने किचन के अंदर ही अपनी पुलिस की वर्दी भी जला डाली। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई और आरोपी जवान को बाहर निकाला। इधर, डीआईजी ने सरकारी राइफल से हत्या करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी जवान और लापरवाही बरतने पर कमांडर चंद्रभूषण पाराशर को निलंबित कर दिया।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते