Armed Forces Flag Day 2025: शहीदों की गाथा, जवानों का हौसला, 7 दिसंबर को मनाएं सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए महत्व

By अनन्या मिश्रा | Dec 07, 2025

सेना झंडा दिवस को सशस्त्र सेना झंडा दिवस भी कहा जाता है। भारत में हर साल 07 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और सेना के कल्याण के लिए समर्पित है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...


इतिहास

देश की आजादी के बाद भारत सरकार ने देश की रक्षा करते हुए शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के कल्याण के लिए धन जुटाना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखते हुए रक्षाकर्मियों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन हुआ। इस समिति का गठन 28 अगस्त 1949 को भारत के तत्कालीन रक्षामंत्री बलदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया था।


उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए सैनिकों को याद करना और सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए धन संग्रह करना है। इस दिन सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस दिन देशभर में तीन सेवाओं वायु सेना, थल सेना और नौसेना का प्रतिनिधित्व करने वाले छोटे झंडे और प्रतीक वितरित किए जाते हैं। वहीं इसके बदले में नागरिकों से दान लिया जाता है। यह देश के लिए शहीद हुए सेना के कर्तव्यों के प्रति जनता की भागीदारी का अहम हिस्सा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट