सैफी ट्रस्ट ने मुंबई में दाऊद की संपत्ति 3.51 करोड़ रुपये में खरीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2018

मुंबई। शहर के एक ट्रस्ट ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की एक संपत्ति नीलामी में 3.51 करोड़ रुपये की खरीदी है। सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में स्थित संपत्ति कल हुई नीलामी में 3.51 करोड़ रुपये में खरीदी। ट्रस्ट के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी।

चार मंजिला इमारत ‘मसुल्ला’ की नीलामी केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने तस्कर एवं विदेश विनिमय ‘मैनीपुलेटर’ (संपत्ति जब्तगी) कानून के तहत कराई। संपत्ति का 79.43 लाख रुपये आरक्षित दाम रखा गया था और इसके लिए दो पक्षों ने बोलियां लगाईं। एसबीयूटी के अलावा दिल्ली के एक वकील भूपेंद्र भारद्वाज बोली लगाने वाले दूसरे पक्ष थे।

 

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey