Manish Sisodia जैसे संत-महात्मा को जेल में डाल दिया, केजरीवाल बोले- छात्रों और गरीब लोगों के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल एक "संत और एक महान आत्मा को जेल में डालने के लिए 'छात्रों और गरीब लोगों के अभिशाप' का सामना करना पड़ेगा। केजरीवाल ने यह टिप्पणी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके जोरा मैदान में आप कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा PM Modi पर निशाना, कहा गिरफ्तार....

केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन्होंने और आठ अन्य विपक्षी नेताओं, जिनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और के चंद्रशेखर राव शामिल हैं। सभी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के "जबरदस्त दुरुपयोग" का आरोप लगाया। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (राजद), शरद पवार (एनसीपी), फारूक अब्दुल्ला (जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस), उद्धव ठाकरे (शिवसेना, यूबीटी) और अखिलेश यादव शामिल हैं।  

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे

CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षर

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम