मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या विधानसभा से चुनाव न लड़ने पर संत नाराज

By सत्य प्रकाश | Jan 15, 2022

अयोध्या । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी किए गए पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद संतों में उदासी है। और भाजपा के इस फैसला को गलत बताते हुए दावा किया कि इससे भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे पर पूर्व सांसद विनय कटियार का कटाक्ष

राम जानकी मंदिर के महंत रामशरण दास के मुताबिक अयोध्या के वैभव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अयोध्या सीट को लेकर पुनः विचार करें। और जल्द ही इस पर निर्णय करें। वही कहा कि अयोध्या आज जिस स्थान पर विश्व में देखी जा रही है। उसका श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। इसलिए पूरा अधिकार है। कि अयोध्या सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चुनाव लड़े। और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नाम पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

अमित शाह का बड़ा ऐलान: असामान्य जनसांख्यिकीय बदलावों पर लगेगी रोक, Modi सरकार का संकल्प

Congress का तीखा हमला: Bhupendra Yadav इस्तीफा दें, भ्रष्टाचार पर राजधर्म निभाने की मांग

Karur भगदड़ पीड़ितों को मिलेगी Government Job, Madras High Court ने लगाया ये बड़ा कानूनी पेंच।

Jaipur School Girl Suicide | 9 साल की अमायरा की मौत से पहले का CCTV आया सामने, हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती दिखी बच्ची