स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे पर पूर्व सांसद विनय कटियार का कटाक्ष

Former MP Vinay Katiyar sarcasm on Swami Prasad Maurya resignation
प्रतिरूप फोटो
सत्य प्रकाश । Jan 11 2022 11:17PM

यूपी चुनाव के दौरान भाजपा के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के दूसरे दल में शामिल होने को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि 5 सालों तक सत्ता का सुख मिला। मंत्री रहे हैं। बेटी से लेकर सब को सम्मान मिला है। ऐसे लोग अगर पार्टी छोड़ रहे हैं तो दुखद है। नहीं छोड़ना चाहिए था।

अयोध्या। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव को घोषणा होने के बाद भाजपा सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफा दिए जाने से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। उनके साथ 3 अन्य विधायक, कई पंचायत सदस्य भी बीजेपी से अलग हो गए हैं। जिसको लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने नाराजगी जाहिर की है।

इसे भी पढ़ें: ओमिक्रोन से अयोध्या के मंदिरों से भी घटने लगी श्रद्धालुओं की संख्या

यूपी चुनाव के दौरान भाजपा के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के दूसरे दल में शामिल होने को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि 5 सालों तक सत्ता का सुख मिला। मंत्री रहे हैं। बेटी से लेकर सब को सम्मान मिला है। ऐसे लोग अगर पार्टी छोड़ रहे हैं तो दुखद है। नहीं छोड़ना चाहिए था। लेकिन वह दूसरे दल में गए हुए हैं तो अब वह वही रहे तो अच्छा होगा। ऐसे लोगो का भाजपा में कोई स्थान न रहे।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में भूकंप से मंदिर निर्माण को नुकसान नहीं, संतुष्टि के लिए जांच में जुटे इंजीनियर 

वहीँ यूपी चुनाव को लेकर बताया कि भाजपा ने जो भी रणनीति बनी हुई है दमदार है। हम फिर से जीतेंगे। और भाजपा की सरकार बनेगी। तो वहीं कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह पार्टी बाद में तय करेंगी। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात पर बताया कि यदि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ते है तो जीत जाएंगे। सिर्फ नामांकन कराकर चले जाएं तो भी जीत जाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़