सलमान खान की फिल्म राधे में ये एक्ट्रेस करेगी आइटम डांस? धमाकेदार खबर से उछल पड़ेंगे फैंस!

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2020

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर साल ईद पर अपने फैंस के लिए एक फिल्म तोहफे के तौर पर जरूर लेकर आते थे। इस साल लॉकडाउन के कारण उनकी ये परम्परा टूट गयी। ईद के  मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज नहीं हो सकी। सलमान खान की फिल्म राधे उनकी फिल्म वांटेड का दूसरा पार्ट हैं। इस फिल्म को  लेकर सलमान खान को काफी उम्मीदें थी क्योंकि लंबे समय से उनकी कोई फिल्म धमाल नहीं मचा पा रही हैं। सलमान खान ने सोचा था ईद पर फिल्म रिलीज करने से फैंस ज्यादा संख्या में आते हैं। साथ ही फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिल जाएंगे लेकिन ऐसा हो न सका। दो महीने के लॉकडाइन के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी। अब फिल्म को लॉकडाउन के बाद पहले शूट किया जाएगा और फिर रिलीज। फिल्म के एक्शन सीन और गानों की शूटिंग नहीं हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: कृति सेनन ने किया ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस, अचानक होने लगी आई लव यू की बौछार

आपको बता दें कि इस समय लॉकडाइन के दौरान सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में रह रहे हैं। जहां उसके साथ पूरी टीम हैं। जैकलीन  भी सलमान के साथ उनके फार्म हाउस में हैं। दोनों ने हाल ही में पनवेल से एक रोमांटिक गाना शूट किया था जिसे सलमान खान के यूट्यूब पर रिलीज किया था। गाने का नाम तेरे बिना था। 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित