कृति सेनन ने किया ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस, अचानक होने लगी आई लव यू की बौछार

ff
रेनू तिवारी । Jun 5 2020 3:50PM

कृति सेनन को फिल्म लुका-छुपी, दिलवाले, राब्ता जैसी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग के लिए लोगों ने पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐश्वर्या के गाने कजरारे-कजरारे पर डांस कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने धीरे-धीरे करके अपने करियर में पकड़  बना रही हैं। कृति सेनन अभी अपने अकेले के दम पर तो फिल्म नहीं चला सकती लेकिन फैन फॉलोइंग उनकी भी काफी बढ़ गयी हैं। कृति सेनन को फिल्म लुका-छुपी, दिलवाले, राब्ता जैसी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग के लिए लोगों ने पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐश्वर्या के गाने कजरारे-कजरारे पर डांस कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस से मिली बेशुमार पॉपुलैरिटी, सलमान का रहा सिर पर हाथ, फिर भी नहीं चला इन स्टार्स का करियर

कृति सेनन ने ऐश्वर्या राय के कजरारे-कजरारे गाने पर एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टेज पर डांस किया था। उनकी इस परफॉर्मेंस की काफी तारीफ भी हुई थी। इस परफॉर्मेंस के दौरान कृति ने पूरी रह से ऐश्वर्या राय को कॉपी कर रखा था। उन्होंने ऐश्वर्या की तरह ही लंहगा-चोली पहना हुआ था। इस डांस वीडियो की क्लिप कृति ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कृति ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें इन दिनों की काफी याद आ रही हैं। कृति का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कृति के फैंस ने इस वीडियो पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कृति आई लव यू की बौछार। खैर फैंस तो क्रेजी होते ही हैं अपने फेवरेट सेलेब के लिए।

इसे भी पढ़ें: नाक में उंगली डाल कर साफ कर रहे थे रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा ने लगा दी एक्टर की क्लास 

आप भी देखें कृति सेनन का कजरारे-कजरारे डांस-

आपको बता दें कि 2020 में कृति फिल्म मीमी में बतौर लीड एक्ट्रेल नजर आने वाली हैं इसके अलावा वह फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर आएंगी। कृति सेनन के लिए 2020 काफी अच्छा रहा। उनकी दो फिल्में रिलीज हुई और दोनो ही हिट साबित हुई। इस समय लॉक डाउन के कारण कृति परने परिवार के साथ अपना वक्त बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें वह अपनी मां को पंजाबी डांस करना सिखा रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़