काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान ने राजस्थान कोर्ट से की ये अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

जोधपुर। अभिनेता सलमान खान ने बृहस्पतिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उन्हें काला हिरण शिकार मामले में अपीलों पर सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने के सत्र न्यायालय के निर्देश से छूट देने की मांग की और मुंबई से ही कार्यवाही में ऑनलाइन पेश होने की अनुमति मांगी। जिला एवं सत्र न्यायालय में छह फरवरी को मामले की सुनवाई होने वाली है। मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती व न्यायमूर्ति दिनेश मेहता की पीठ ने अर्जी स्वीकार करते हुए राज्य व केंद्र सरकारों को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब मांगा है और उसी दिन मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत पर ट्विटर ने लिया बड़ा ऐक्शन, एक्ट्रेस के अकाउंट के साथ किया कुछ ऐसा

महामारी की स्थिति का हवाला देते हुए अभिनेता के वकील ने कहा कि खान जब भी अदालत में पेश हुए भारी भीड़ देखी गई है और महामारी के दौरान इस तरह के जमावड़े की आवश्यकता नहीं है। याचिका में आगे कहा गया कि यह न केवल उनकी अपनी सुरक्षा का मुद्दा है बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार किया जाना है। अर्जी को विचारार्थ स्वीकार करते हुए अदालत ने शुक्रवार को मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया और राज्य तथा केंद्र सरकार को अपना पक्ष पेश करने के लिए नोटिस जारी किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर