Bigg Boss 17 | सलमान खान के भाई अरबाज और सोहेल की बिग बॉस 17 में एंट्री, दी गयी संडे रोस्टिंग की जिम्मेदारी

By रेनू तिवारी | Oct 28, 2023

बिग बॉस सीजन 17 शुरु हुए हफ्ते हो गये हैं और इन दो हफ्तों में ही शो काफी धूम मचा रहा हैं। सलमान खान पर कई बार कुछ प्रतियोगियों को फेवर करने का आरोप लगता आया है लेकिन इस बार लगता है सलमान खान कुछ अलग मूड में है। सलमान खान वीकेंड के बार में गलती करने वाले की जमकर क्लास लगा रहे हैं। किसी का कोई पक्ष नहीं ले रहे। अब शो में और भी तड़का लगाने के लिए सलमान खान के दोनों भाइयों की शो में एंट्री हो रही है। नये प्रोमो में अरबाज खान और सोहेल खान को शो में अपने भाई सलमान के साथ शामिल होते देखा जा सकता है। सलमान खान प्रोमो में यह भी कहते है कि वह दोनों संडे को प्रतियोगियों का रोस्ट करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म तेजस की पहले दिन हुई धीमी शुरूआत, वीकेंड पर पकड़ सकती है रफ्तार

उनकी बातचीत के बीच, सलमान एक भव्य प्रवेश करते हैं और कहते हैं, “गलत। शुक्रवार, शनिवार मुख्य होस्ट मैं करूंगा और आप लोग, संडे रोस्ट करोगे।” फिर वे तीनों एक मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं, और पृष्ठभूमि में "हैलो ब्रदर" गाना बजाते हुए दूर चले जाते हैं।

शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड सितारों से भरा हुआ था, जिसमें कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन जैसे कलाकारों ने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया और प्रतियोगियों के साथ कुछ गेम खेले। इस सीजन में अभिषेक धोबाल, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रिंकू धवन, नवीद सोले और मुनव्वर फारुकी समेत अन्य लोग शो में हिस्सा ले रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

Navratri Dandiya Night के लिए पुरानी कुर्ती और स्कर्ट से तैयार करें परफेक्ट Garba Look

FSSAI का आदेश Delhi High Court से रद्द, Red Bull को Energy Drink लेबल मामले में राहत

Kerala में BJYM ने रोकी खेल मंत्री O. J. Janeesh की गाड़ी, दिखाए काले झंडे

Telangana Assembly Gate पर महिला BRS विधायकों से बदसलूकी, High Court ने DGP को दिया पुलिस पहचान का आदेश