सलमान खान ने अपने परिवार के साथ मिलकर मनाया अपना 54वां जन्मदिन

By रेनू तिवारी | Dec 27, 2019

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान आज 54 साल के हो गये हैं। सलमान खान को उनके फैंस देर रात से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सलमान खान से अपने जन्मदिन की घर पर पार्टी रखी जहां सलमान खान के परिवार सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान के बर्थडे पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे हैं। 

पहली वीडियो में सलमान खान ने एक बहुत बड़ा केक अपने मांजे आहिल के साथ मिलकर काटा है। इस दौरान सलमान की पार्टी में कई बच्चें भी दिखाई दे रहे हैं। साह थी सलमान खान के खास उनके बॉडीगार्ड शेरा और बहन अर्पिता भी मौजूद रहीं। आपको बता दें कि सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम है। 

हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीड हुई है। देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण सलमान खान की दबंग 3 को वो ओपनिंग नहीं मिल पायी जिसकी फिल्म हकदार थी। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर