2019 मेरे लिये खुशियों भरा और संतोषजनक साल रहा: सोनाक्षी सिन्हा

2019-was-a-happy-and-satisfying-year-for-me-sonakshi-sinha
[email protected] । Dec 26 2019 6:08PM

सोनाक्षी ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, साल का अंत शानदार रहा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने चार अगल अलग तरह की फिल्मों में काम किया। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिये यह बेहद खुशी और संतोष की बात है।

मुंबई। दबंग 3  के अच्छे प्रदर्शन के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिये साल 2019 का अंत काफी शानदार रहा, जिसे लेकर वह काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। इस साल सोनाक्षी की चार फिल्में पर्दे पर आईँ, जिनमें  कलंक,  खानदानी शफाखाना,  मिशन मंगल  और  दबंग-3  शामिल हैं। सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं।

इसे भी पढ़ें: बरसों से प्यार में डूबे इन आशिकों ने अपने रिश्ते को दिया नाम, जानें 2019 की मशहूर शादियों के बारे में...

सोनाक्षी ने यहां एक साक्षात्कार में कहा,  साल का अंत शानदार रहा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने चार अगल अलग तरह की फिल्मों में काम किया। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिये यह बेहद खुशी और संतोष की बात है। इस साल का अंत धमाके ( दबंग 3  की सफलता) के साथ कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं। 

इसे भी पढ़ें: केवल आमिर खान के लिए ऑडिशन देना स्वीकार किया: करीना कपूर

All the updates here:

अन्य न्यूज़