सलमान खुर्शीद ने बीजेपी को बताया भयावह, चुनाव बाद सपा के साथ गठबंधन के दिए संकेत

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2022

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस के गहरे वैचारिक मुद्दे हैं। फिर भी, उन्होंने कहा, कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करना पसंद करेगी "क्योंकि वे बेहद भयावह रहे हैं"। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खुर्शीद ने कहा ने कहा कि सपा के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं क्योंकि हमारे पास गहरे वैचारिक मुद्दे हैं। बड़े फ्रेमवर्क पर, हम बीजेपी को सत्ता से बाहर करना पसंद करेंगे क्योंकि वे बेहद भयावह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh 2022 । चौथे चरण में योगी-अखिलेश-मायावती की साख दांव पर, दिग्गजों ने डाले वोट

चौथे चरण के मतदान के बाद यूपी में राज्य की करीब 58 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएंगे। भाजपा और सपा दोनों ने राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताया है। वाड्रा ने प्रचार अभियान के दौरान कहा है कि कांग्रेस की पिच उन मुद्दों पर है जो लोगों के लिए तत्काल चिंता का विषय हैं। चौथे चरण के मतदान में आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिले के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 624 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar का आंदोलन खत्म, क्या बोले Abhijeet Dipke?

Pakistan Army पर अंधा भरोसा न करे America, विशेषज्ञ ने Hybrid System पर दी बड़ी चेतावनी

Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan