लॉकडाउन के कारण सैलून और ब्यूटी पार्लर पर लगे ताले, उद्योग को भारी नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

नयी दिल्ली। सैलून और ब्यूटी पार्लर में जाकर सजना संवरना अब बीते दिनों की बात होती नजर आ रही है....क्योंकि कोरोना वायरस से निपटने के लए लगे लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय से ये दुकानें बंद पड़ी है। लॉकडाउन के चौथे चरण में भी अधिकतर सैलून और पार्लर बंद हैं, जिससे सौंदर्य उद्योग से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। आरिफ (40) को अपनी दुकान खोले दो महीने से अधिक समय हो गया हैं। पैसों की तंगी के कारण थक-हारकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित अपने घर लौटने की सोची क्योंकि वहां उन्हें कम से कम खाने के लिए कुछ मिलने की उम्मीद थी। आरिफ ने फोन पर कहा, ‘‘ हम छोटे लोगों के बारे में शहर में कौन सोचता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ गाजियाबाद में मैंने घर और दुकान दोनों किराय पर ले रखे है, मैं किराया कैसे भरूं? गांव में हमारा खुद का घर हैं और एक छोटा खेत भी। हमने कुछ गेंहू उगाया है और अब बस यही मेरे पास है।’’ 

इसे भी पढ़ें: DU ने एडमिशन के लिए जारी किया टेंटेटिव शेड्यूल, ये है रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट

इसे भी पढ़ें: गरीब परिवारों की महिलाओं को 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटेगी महिला कांग्रेस: सुष्मिता देव

लक्ष्मी नगर में ‘सिल्की एंड शाइन’ ब्यूटी पार्लर की मालिक पूजा गुप्ता को केवल अपनी दुकान बंद होने की ही नहीं बल्कि पति के सम्पत्ति के व्यापार के ठप पड़ने की भी चिंता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि पार्लर बहुत छोटा है लेकिन लॉकडाउन की वजह से हमें काफी परेशानी हुई है। मेरे पति का सम्पत्ति का काम भी मंद पड़ गया है। मैंने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया है लेकिन अब भी हमें पार्लर का किराया और बिजली का बिल तो देना ही है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार को इन क्षेत्रों की भी मदद करनी चाहिए। गुप्ता ने कहा, ‘‘ सरकार ने हमारी कोई मदद नहीं की है, कम से कम उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए।’’ वहीं बढ़ते खर्चों और क्रेडिट कार्ड के बिलों के बावजूद, पश्चिम विहार में ‘सैन्रिक्स सैलून’ के प्रशांत राजपूत ने अपने कर्मचारियों को नए माहौल के अनुकूल तैयार किया है। राजपूत ने ना केवल डिस्पोजेबल हैंड टॉवल, कटिंग किट, पीपीई किट, सैनिटाइजर का इंतजाम किया है, बल्कि अपने कर्मचारियों को भी नए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया। हालांकि बिना मुनाफे के व्यापार कब तक चल पाएगा इस बात को लेकर अब भी वह असमंजस में हैं। राजपूत ने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद भी ग्राहक आएंगे या नहीं इसका कुछ पता नहीं है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी