कप्तान रोहित शर्मा को सलाम: कांग्रेस की शमा मोहम्मद ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल शर्मा के वजन पर टिप्प्णी करके विवाद पैदा करने वालीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए शर्मा की सराहना की और टूर्नामेंट में जीत के लिए टीम को बधाई दी।

मोहम्मद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को बधाई!’’ उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान रोहित शर्मा को सलाम, जिन्होंने शानदार 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी। श्रेयस अय्यर और के एल राहुल ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे भारत को जीत मिली! यह एक यादगार जीत है!’’

कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद ने एक ‘पोस्ट’ के जरिए शर्मा के वजन पर टिप्पणी कर पिछले सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उनकी इस टिप्पणी से लाखों क्रिकेट प्रशंसक नाराज हो गए थे और खेल मंत्री मनसुख मांडविया एवं उनकी अपनी पार्टी सहित विभिन्न वर्गों ने उनकी आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!