यूपी के गोसाईगंज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर हमला, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

By निधि अविनाश | Feb 19, 2022

समाजवादी पार्टी के नेता अभय सिंह के काफिले पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में कथित तौर पर पथराव और गोलीबारी की गई। बता दें कि, अभय सिंह पूर्व विधायक और अयोध्या की गोशैनगंज विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में उनका सामना बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी से होगा, जो बीजेपी के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं।

अभय सिंह का काफिला उनियार से जाहना बाजार की ओर जा रहा था, तभी महाराजगंज थाना क्षेत्र के मेओपुर बाजार में यह घटना हुई। हालांकि,हमले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ लेकिन अभय सिंह के काफिले का एक वाहन बुरी तरह बर्बाद हो गया है। इस हमले को लेकर महराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हमले का आरोप विकास सिंह के नाम के एक व्यक्ति पर लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव के मतदान प्रारंभ

हमले को लेकर फेसबुक पर अभय सिंह ने लिखा, पुलिस विरोधियों के साथ मिलीभगत कर रही है। चुनाव आयोग का कोई स्टैंड नहीं है। जब मैं चुनाव प्रचार से लौट रहा था, नेव कबीरपुर में मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गईं। मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। मैं अपनों से अनुरोध करता हूं कार्यकर्ता शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। हमारे विरोधियों को पता है कि वे चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे नहीं चाहते कि चुनाव हो।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री