संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर; एक मस्जिद ग्रामीणों ने खुद ढहाई

By एकता | Jan 04, 2026

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और तीन बुलडोजरों के साथ पहुंची टीम ने सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे और एक मस्जिद को जमींदोज कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन के पहुंचने से पहले ही खुद हथौड़ों से अवैध मस्जिद को तोड़कर मलबा कर दिया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

तहसीलदार ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोगों को सद्बुद्धि आई और उन्होंने खुद अवैध निर्माण हटा लिया। प्रशासन ने 3 घंटे की मेहनत के बाद वहां से सारा मलबा साफ कराया।

इसे भी पढ़ें: वॉलीबॉल कोर्ट से ओलंपिक तक, Kashi में नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन पर PM Modi ने बताया भारत का 'मिशन 2036'

मदरसा और दूसरी मस्जिद पर चला 'पीला पंजा'

हाजीपुर गांव में ही मस्जिद से 500 मीटर दूर 1500 वर्ग मीटर जमीन पर बने एक मदरसे को प्रशासन ने तीन बुलडोजरों की मदद से ढहा दिया। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि मदरसे के नाम पर कब्जा कर वहां दुकानें बनाई गई थीं और किराया वसूला जा रहा था।

राया बुजुर्ग में कार्रवाई

गांव हाजीपुर से 11 किमी दूर राया बुजुर्ग में भी एक अवैध मस्जिद को दो बुलडोजरों से तोड़ा गया। यह मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनी थी और हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद यह एक्शन लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Trump की तरह पाकिस्तान से आतंकियों को लाएं मोदी, Asaduddin Owaisi की मांग पर भड़की BJP, दिया करारा जवाब

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, लगा भारी जुर्माना

डीएम राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक, इन संपत्तियों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट से काफी पहले ही ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके थे। मस्जिद और मदरसा कमेटियां हाईकोर्ट भी गई थीं, लेकिन वहां से भी उनकी अपील खारिज कर दी गई।

जुर्माने की कार्रवाई

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कुल 58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से मस्जिद के मुतवल्ली पर अकेले 8.78 लाख रुपए का जुर्माना है।

खाली जमीन पर बांटे गए पट्टे

कार्रवाई के तुरंत बाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया। डीएम और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौके पर ही 20 चयनित लाभार्थियों को उस जमीन के पट्‌टे सौंप दिए, जहां से अवैध कब्जा हटाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी