यूपी चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! अखिलेश के कंमेंट पर बोले संबित पात्रा-जिन्ना से जो करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानने का आरोप लगाया। पात्रा ने यहां प्रेस वार्ता में दावा किया, सपा के नेता अखिलेश यादव ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति के लिए पाकिस्तान को हमारा दुश्मन बताती है। उन्होंने कहा, मैं अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर के जिन भाई बहनों को पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादी मार देते हैं, क्या वे भारतीय नहीं हैं?” पात्रा ने आरोप लगाया, “ जिन्ना से जो करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार।

इसे भी पढ़ें: विशेष राज्य की दर्जे की मांग को लेकर बिहार में भाजपा और जदयू आमने-सामने, ललन सिंह और संजय जायसवाल के बीच जुबानी जंग

पात्रा ने दावा किया, “ उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा और सपा के एक्सप्रेसवे के बीच में है। भाजपा के एक्सप्रेसवे हैं गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और सपा के हैं गुंडई एक्सप्रेसवे, रंगदारी एक्सप्रेसवे और माफिया एक्सप्रेसवे। जनता को इनके बीच से चुनाव करना है।” विभिन्न टीवी चैनलों पर ‘ओपिनियन पोल’ दिखाए जाने के खिलाफ सपा द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत किए जाने पर पात्रा ने कहा, ये लोग (सपा के नेता) चाहते हैं कि मीडिया वाले ओपिनियन पोल ना दिखाएं। मुझे पता है 10 मार्च को वे ईवीएम पर भी बरसेंगे कि ईवीएम खराब थी इसलिए हार गए।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का 73वां स्थापना दिवस है जो सभी के लिए गर्व का विषय है। पात्रा ने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में जिस तरह के लोग सत्ता में रहे उससे इस राज्य की छवि धूमिल हो गई थी लेकिन 2017 के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह प्रदेश सुरक्षित और समृद्ध राज्य बन गया है। पात्रा ने कहा, “इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तरप्रदेश 12 वें पायदान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा आर्थिक व्यवस्था के मामले में भी इसने छठे स्थान से द्वितीय स्थान प्राप्त कर लिया है। इससे जाहिर होता है कि उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर है।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।