संबित पात्रा का अखिलेश पर तंज, कहा- जो करे जिन्ना से प्यार, वह कैसे करे पाकिस्तान से इनकार

Sambit Patra
अंकित सिंह । Jan 24 2022 2:02PM

भाजपा ने कहा कि हमने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है। अखिलेश इसे चुनाव में लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा योगी सरकार द्वारा किए कार्यो को ही मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतर रही है जबकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव अब एक बार फिर से हिंदुस्तान-पाकिस्तान के इर्द-गिर्द होता दिखाई दे रहा है। जिन्ना विवाद के बाद अब पाकिस्तान की भी उत्तर प्रदेश में एंट्री हो गई है। हाल में ही अखिलेश यादव के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। अब अखिलेश के बयान पर भाजपा की ओर से जबरदस्त तरीके से हमला किया जा रहा है। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में चीन को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार पाकिस्तान की बात करती है लेकिन दुश्मन नंबर एक की बात नहीं करती है। अब इसी को लेकर भाजपा अखिलेश यादव को घेर रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि जो जिन्ना से करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इनकार। अखिलेश यादव से माफी की मांग करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि क्या कश्मीर के लोग हमारे भाई नहीं है? जिस कश्मीर में पाकिस्तान रोज गोली चलवाता है, वह हमारा दुश्मन कैसे नहीं है? संबित पात्रा ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है। वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान हिन्दुस्तान का असली दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान हर समय भारत के खिलाफ षड्यंत्र कर आतंकवादी हमला की कोशिश करता है, क्या वह हमारा दुश्मन नहीं है? उन्होंने लोगों से कहा कि आपके देखा जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और आज वह पाकिस्तान भी पहुंच गए। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश बोले पाकिस्तान हमारा असली नहीं राजनीतिक दुश्मन है, भड़की BJP ने किया पलटवार

भाजपा ने कहा कि हमने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है। अखिलेश इसे चुनाव में लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा योगी सरकार द्वारा किए कार्यो को ही मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतर रही है जबकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी अपने प्रत्याशियों की अगली सूची नहीं जारी कर पा रहे हैं क्योंकि पहली सूची की तरह ही उसमे भी गुंडे माफियाओं की भरमार है, वो दंगाइयों को टिकट दे रहे हैं। शुक्र है कि याकूब मेनन को फांसी दे दी गई है नहीं तो अखिलेश जी उन्हें भी देशभक्त बताकर दंगाई नाहिद हसन की तरह ही अपना प्रत्याशी बना देते। आपको बता दें कि अखिलेश यादव की ओर से कुछ दिन पहले जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताया गया था जिसके बाद भाजपा ने उन पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़