संबित का प्रियंका पर निशाना, कहा- सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच कर ले

By अंकित सिंह | Jun 03, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर राजनीति लगातार जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्ष लगातार सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहा है। इन सब के बीच आज भाजपा की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार किया गया है। दरअसल, प्रियंका गांधी लगातार सरकार पर टीकाकरण को लेकर सवाल उठाती रही हैं। संबित पात्रा ने प्रियंका पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति करने की बजाय खुद को शिक्षित और तथ्यों से अवगत करना चाहिए।  पात्रा उनके उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें कांग्रेस नेता ने जून में टीकों की 12 करोड़ खुराक को लेकर सरकारी दावे पर सवाल उठाया था। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह दिसंबर तक पात्र आबादी का टीकाकरण करेगी और प्रियंका को ब्यौरा पढ़ना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस शासित राजस्थान में बड़ी संख्या में टीकों की बर्बादी की खबरों को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला और ऑडिट कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी टीके की बर्बादी की दर ज्यादा है। पात्रा ने आश्चर्य जताया कि क्या केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारों ने जानबूझकर ऐसा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने महामारी के संकट को राजनीतिक अवसर में बदलने का काम किया है।

प्रमुख खबरें

Actor Sonu Sood का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे बाद बहाल हुआ

Hema Malini क्या सचमुच Mathura में इस बार मुश्किल स्थिति में थीं, Prabhasakshi Ground Report के जरिये जानें जमीनी सच्चाई

Chhattisgarh: सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

Karnataka | सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा का पोता Prajwal Revanna? सीएम सिद्धरमैया ने दिए जांच के आदेश, विरोध प्रदर्शन भी जारी