मलेशिया ओपन के पहले दौर में हारे समीर, चीन के शि युकी ने हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

कुआलालम्पुर। भारत के समीर वर्मा को मलेशिया ओपन बैडमिंटन के पहले दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के शि युकी ने हराया । मध्यप्रदेश के समीर को पिछले साल दिसंबर में विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में शि युकी ने हराया था ।

उन्हें 65 मिनट तक चले मुकाबले में 20 . 22, 23 . 21, 12 . 21 से पराजय का सामना करना पड़ा।  प्रणाव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने मिश्रित युगल में आयरलैंड के सैम मैगी और चोले मैगी को 22 . 20, 24 . 22 से मात दी।

इसे भी पढ़ें: सेरेना हटी जबकि नंबर एक खिलाड़ी ओसाका हारी, फेडरर अगले दौर में

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल