सम्राट चौधरी ने लालू को बिहार की सियासत का 'गब्बर' बताया, बोले- एक व्यक्ति जिसने सबको डरा दिया

By अंकित सिंह | Jul 07, 2025

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। गयाजी में सम्राट चौधरी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब लालू प्रसाद यादव के डर से 1.5 करोड़ लोग बिहार छोड़कर चले जाते थे। वो बिहार के गब्बर हैं, जिन्होंने सबको डराने का काम किया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी समुदाय हो, सवर्ण हो या पिछड़ा वर्ग- एक व्यक्ति जिसने सबको डरा दिया वो थे लालू प्रसाद यादव। अब हमें इसे बदलने की जरूरत है क्योंकि बिहार को आगे ले जाना है। 

इसे भी पढ़ें: हमलोग तो पीएम बनाना चाहते थे, सीएम ही रह गए नीतीश, अखिलेश बोले- बिहार में करेंगे लालू की मदद

उन्होंने आगे कहा कि मुहर्रम के जुलूस में अजय यादव की हत्या कर दी गई, लेकिन ये चुप क्यों हैं? जब किसी सनातनियों को किसी तरह का खतरा होता है, तो तेजस्वी यादव चुप क्यों रहते हैं। ऐसे लोग सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हैं। वहीं, बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले समय में राज्य की राजनीति में पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। पसमांदा मुसलमानों को राज्य की राजनीति में शामिल करने की घोषणा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले की गई। पसमांदा मुसलमान बिहार की कुल मुस्लिम आबादी में 70 प्रतिशत से अधिक हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत