संदीप दीक्षित का दावा, दिल्ली में BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला, AAP टक्कर में नहीं

By अंकित सिंह | Jan 04, 2025

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपने कुकर्मों की सजा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं। आप पहले ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। संदीप दीक्षित ने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल का विकल्प तलाश रही है। अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के वोटर कांग्रेस पार्टी की ओर लौट रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi LG ने वक्फ बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति को मंजूरी दी, ढिलाई के लिए आप सरकार की आलोचना की

कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर दीक्षित ने कहा कि हमारे पास कोई सीएम चेहरा नहीं है और हम कभी देते भी नहीं हैं। जब शीला दीक्षित पहली बार मुख्यमंत्री बनीं, तब भी यह स्पष्ट था कि अगर कांग्रेस जीतेगी, वह सीएम बनेंगी, लेकिन हमने कभी इसके लिए उनके चेहरे की घोषणा नहीं की। ये कांग्रेस की आदत नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि अगर कोई बड़ा नेता है तो लोग मानते हैं कि वह सीएम बनेगा, लेकिन यह कांग्रेस की व्यवस्था नहीं है कि वह सीएम चेहरा घोषित करेगी। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप