कोरोनाः ब्रिटेन से श्रीलंका लौटे संगकारा ने खुद को किया quarantine

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

कोलंबो। श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है।कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिये हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें।

संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा ,‘‘ मुझमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं एक सप्ताह पहले लंदन से आया और मैने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिये पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है।मैने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है।’’

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक स्थगित करने पर विचार कर रही है IOC, कनाडा ने नाम वापिस लिया

संगकारा और पूर्वकप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहटसे बचने और सामाजिक दूरी बनाये रखने का आग्रह कर रहे हैं। श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पाजीटिव मामले मिले हैं। इस बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद दो सप्ताह के लिये अलग हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप