हनुमान चालीसा विवाद : संजय राउत का दावा, महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असमर्थता से बेचैन भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उपजे राजनीतिक विवाद के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई करने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सत्ता में नहीं लौट सकने के कारण बेचैन है मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने दावा किया कि भाजपा के अगले 25 वर्षों तक महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी करने की कोई गुंजाइश नहीं है। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा से नाता तोड़ने वाली शिवसेना मौजूदा समय में राज्य में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही है।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक के मन में आखिर क्या है ? इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर कर आलाकमान को दिया अल्टीमेटम ! बोले- मैं अभी कांग्रेस में हूं

मुंबई पुलिस ने बीते शनिवार को उपनगरीय बांद्रा में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान करने के बाद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। राउत ने कहा, “फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने पर देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है। दूसरों के घरों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ न करें। मंदिरों में करें। अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करके माहौल खराब करेंगे तो आप पर मुकदमा चलेगा।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान