संजय राउत ने बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की, शिंदे गुट का भी आया बयान

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को मांग की कि बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। संजय राउत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने शिव सेना की स्थापना की और मराठी लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। एक्स पर बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया। राउत ने तर्क दिया कि शिवसेना संस्थापक को भारत रत्न देना उनके लिए वास्तविक सम्मान होगा।

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों की नियुक्ति के महायुति के तरीके से गठबंधन में आंतरिक कलह का पता चलता है: Raut

उन्होंने कहा कि भारत रत्न प्रदान करना ट्विटर (एक्स) पर श्रद्धांजलि देने से बेहतर होगा। बालासाहेब ठाकरे शिव सेना पार्टी के संस्थापक थे और मराठा लोगों और हिंदुओं के मुद्दों पर मुखर थे। हालांकि, शिंदे गुट की सेना ने संजय राउत के इस मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिव सेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि निश्चित तौर पर बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन शिवसेना-यूबीटी से जुड़े लोग जो बाला साहेब ठाकरे के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं, वे उनके सिद्धांतों को भूल गए हैं और उन्होंने कांग्रेस से भी हाथ मिला लिया है। वे अब हिंदुत्ववादी नहीं रहे। इसलिए उनकी ओर से आ रही ऐसी मांग बेईमानी है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: Pawan Khera की जमानत याचिका पर असम पुलिस का कड़ा विरोध, जालसाजी की जांच के लिए मांगी हिरासत

The Devil Wears Prada 2 Critics Reviews | स्टाइलिश सीक्वल को दोहराए गए प्लॉट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा

Rajnath Singh ने किया बड़ा खुलासा, भारत लंबी जंग के लिए तैयार था, हमने अपनी शर्तों पर रोका था Operation Sindoor

Dadasaheb Phalke Birth Anniversary: एक विदेशी Film देख जागा था जुनून, ऐसे रखी भारतीय सिनेमा की नींव