Patra Chawl Scam: संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ाई गई

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत सोमवार को 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट में शुरुआती सुनवाई के बाद राउत की न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक वैध थी। लेकिन 22 अगस्त सोमवार को स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने उनकी हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई। इससे पहले 1 अगस्त को राउत को इसी मामले में 4 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद उसी दिन ईडी ने उन्हें विशेष सत्र अदालत में पेश किया।

इसे भी पढ़ें: उद्धव की शिवसेना पर बरसे फडणवीस, BMC चुनाव को लेकर कहा- भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेगी भाजपा

ईडी ने इससे पहले बीते हफ्ते मुंबई में संजय राउत से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारियां कीं. इन छापेमारियों में ईडी ने कई दस्तावेज बरामद किए। ईडी को संजय राउत द्वारा श्रद्धा डेवलपर्स के साथ मिल कर मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने का शक है। ईडी इस दौरान संजय राउत से संबंधित सभी प्रॉपर्टी और पैसों की लेन-देन की जांच और पूछताछ कर रही है। इसी संबंध में बुधवार को ईडी अधिकारियों ने मुंबई के मुलुंड, भांडुप और विक्रोली इलाकों में संजय राउत से संबंधित ठिकानों पर छापेमारियां कीं। इन्हीं छापेमारियों में मुलुंड के श्रद्धा डेवलपर्स से जुड़े ठिकाने भी शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत