उद्धव की शिवसेना पर बरसे फडणवीस, BMC चुनाव को लेकर कहा- भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेगी भाजपा

Devendra Fadnavis
ANI
अंकित सिंह । Aug 20 2022 5:00PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाला साहब ठाकरे के सपनों को भाजपा हर हाल में पूरा करेगी। हालांकि, उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि आप दिल्ली के सामने झुके, सोनिया गांधी के सामने झुके, हम महाराष्ट्र के विकास के लिए दिल्ली जाएंगे।

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। महाराष्ट्र में गर्म राजनीतिक माहौल का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि आने वाले दिनों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका का चुनाव भी होना है। इसको लेकर हाल में ही सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा अपनी तैयारियों को शुरू कर चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के फिलहाल उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि उनकी पार्टी जल्द ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की हांडी फोड़ने की शुरुआत कर दी है। हम बीएमसी में भी भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेंगे। आपको बता दें कि पिछले 30 सालों से बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है। हाल में ही भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार ने भी दावा किया है कि बीएमसी चुनाव में पार्टी हर हाल में जीत हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दो साल बाद आज धूमधाम से मनाया जाएगा दही हांडी उत्सव

दरअसल, देवेंद्र फडणवीस एक जन्माष्टमी पर आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री घर पर नहीं बैठेंगे और ना ही आप लोगों को बैठने देंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और शिवसेना का भगवा इस बार भी बीएमसी में लहराएगा। लेकिन असली शिवसेना का जोकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में है। फडणवीस ने यह भी कहा कि पिछली बार भाजपा भी अपना मेयर बना सकती थी. लेकिन हमने गठबंधन धर्म का पालन किया। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर पालिका इस वक्त भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है। यही कारण है कि इन लोगों से पालिका को फिलहाल मुक्त कराना है। आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार की अपील पर लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाला साहब ठाकरे के सपनों को भाजपा हर हाल में पूरा करेगी। हालांकि, उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि आप दिल्ली के सामने झुके, सोनिया गांधी के सामने झुके, हम महाराष्ट्र के विकास के लिए दिल्ली जाएंगे। इस दौरान आशीष चलाने भी देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस आप जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई के अध्यक्ष पद पर एक ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने बिठाया है जो कि छोटे से चॉल से आता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़