संजय सिंह का आरोप, तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं होने दी गई पत्नी सुनीता की फेस टू फेस मीटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2024

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनसे आमने-सामने मिलने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने कहा, तिहाड़ के इतिहास में आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि जेल के नियम कहते हैं कि किसी को भी आमने-सामने मुलाकात की इजाजत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकते हैं। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों... सीएम को अपमानित और हतोत्साहित करने के लिए ही यह अमानवीय कृत्य किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी, PA को विजिलेंस विभाग ने हटाया

मान ने कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि केजरीवाल को जेल भेज देने से आप खत्म हो जाएगी। लेकिन, वे उनके विचारों को कैसे कैद करेंगे?’’ केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।  पंजाब के मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र से आप के उम्मीदवार मनोज धनोवर के लिए रैली को संबोधित किया। मान ने दावा किया कि भाजपा ‘‘झूठ पर झूठ’’ बोल रही है, लेकिन लोगों को एहसास हो गया है कि ऐसा नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि 2015 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस मंत्री हिमंत विश्व शर्मा असम के सबसे भ्रष्ट व्यक्ति हैं। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!