राज्यसभा में संजय सिंह ने उठाई मांग, 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म को यूट्यूब और दूरदर्शन पर दिखाया जाए

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। कश्मीर पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर राजनीति जारी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने फिल्म को फ्री में दिखाने की मांग उठाई। आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान संजय सिंह ने राज्यसभा में जीरो ऑवर नोटिस दिया और मांग की कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को यूट्यूब और दूरदर्शन पर मुफ्त में दिखाया जाए। 

इसी बीच उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी के दर्द और पीड़ा पर मजाक उड़ाकर और सवाल खड़ा करके राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास करने के लिए सरकार ने क्या कुछ किया है यह भी बताया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: संसद की कार्यवाही स्थगित कर इमरान ने चला बड़ा दांव, EC ने थमाया 50 हजार का नोटिस 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म को यूट्यूब में डाल देना चाहिए, वहां पर फिल्म पूरी तरह से फ्री हो जाएगी। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी सांसद ने सरकार पर कश्मीर पंडितों के लिए कुछ नहीं करने का भी आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा