बेकार गया संजू सैमसन का शतक, सनराइजर्स ने रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

हैदराबाद।संजू सैमसन के शतक को बेनूर करते हुए डेविड वार्नर की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शुक्रवार को आईपीएल के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया।संजू सैमसन मौजूदा आईपीएल सत्र में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज हो गए जिन्होंने रॉयल्स को दो विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर दिया।जवाब में सनराइजर्स ने हालांकि वार्नर द्वारा दी गई धमाकेदार शुरूआत के दम पर एक ओवर बाकी रहते मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच वार्नर ने 37 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाये।

इसे भी पढ़ें: नो-बॉल विवाद: मैच रेफरी की रिपोर्ट में अंपायर के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं

सैमसन का यह दूसरा आईपीएल शतक है जिन्होंने 2017 में पहला शतक जमाया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने मोर्चे से अगुवाई करके 49 गेंद में 70 रन बनाये।उन्होंने सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिये 119 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी।चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये रशीद खान ने दूसरी ही गेंद पर जोस बटलर को आउट करके रायल्स को झटका दिया।पावरप्ले में रायल्स 35 रन ही बना सके । बटलर के आउट होने के बाद सैमसन और रहाणे ने एहतियात के साथ खेलकर रनगति को आगे बढाया । रहाणे ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई जबकि सैमसन दूसरे छोर से आक्रामक खेल रहे थे । उन्होंने शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल को दो छक्के लगाये। 

इसे भी पढ़ें: डिविलियर्स की पारी से भी नहीं जीत पाया RCB, मैच में चमके बुमराह और हार्दिक

रहाणे ने नदीम को छक्का लगाने के बाद विजय शंकर को डीप स्क्वेयर लेग सीमा पर चौका जड़ा। रहाणे और सैमसन मिलकर टीम को 11.5 ओवर में 100 रन तक ले गए।रहाणे ने 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।वहीं सैमसन ने 34 गेंद में 50 रन पूरे किये।दोनों ने 65 गेंद में दूसरे विकेट के लिये 100 रन जोड़े। रहाणे को 16वें ओवर में नदीम ने आउट किया । वह मनीष पांडे को लांग आन में कैच देकर लौटे।अपनी पारी में रहाणे ने चार चौके और तीन छक्के लगाये।डैथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार का खराब प्रदर्शन जारी रहा । पिछले मैच में आंद्रे रसेल ने तो यहां सैमसन ने उनकी बखिया उधेड़ी।उन्होंने 18वें ओवर में चार चौकों और एक छक्के समेत 24 रन दिये।आखिरी ओवर में भी उन्होंने 21 रन दे डाले। 

प्रमुख खबरें

Mahua Moitra का Suvendu पर बयान: TMC सांसद ने कहा, सिर्फ़ चटपटी बातें न चुनें, संदर्भ समझें

FIFA WC में Morocco का जलवा! सबसे ज़्यादा जीत और गोल का African Record बनाया

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री