संत कबीरनगर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान अकबर अली (48) के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी नौ अक्टूबर को किसी काम से अकबर अली की दुकान पर गई थी। मीणा ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को चॉकलेट का प्रलोभन दिया और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

यह घटना 14 अक्टूबर को तब सामने आई जब लड़की ने अपनी मां को आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर बखिरा पुलिस थाना में पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिसने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

23rd India-Russia Summit में मोदी–पुतिन की बड़ी घोषणाएँ, Vision 2030 पर हस्ताक्षर

RBI की मौद्रिक नीति के फैसले के बाद रुपया 16 पैसे टूटकर 90.05 प्रति डॉलर पर

Mizoram के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ : मुर्मू

Bengaluru में एक व्यक्ति मेट्रो ट्रेन के सामने कूदा, मौत